दिल्ली से आने के पश्चात मैं और अल्पना जी इनसे मिलने गए। एक पंथ दो काज, इन्हे भी ब्लाग संबंधित प्राथमिक जानकारी दे देगें तथा अल्पना जी भी अपनी शोध सामग्री देख लेंगी। भीषण गर्मी की दोपहरी हम इन तक पहुंचे तो वहां पर स्थानीय टीवी चैनल अभी तक के सतीश बौद्ध भी मौजुद थे। जो शास्त्री जी का साक्षात्कार लेने आए थे। शास्त्री जी का विवाह हो चुका है इन्होने माता पिता की आज्ञा का पालन किया। इनकी अर्धांगिनी आचार्यानी कुसुमांगी जी से पहली मुलाकात हुई। इनके विवाहोपरांत हमारी पहली मुलाकात थी। सबसे खास बात यह है कि इनका परिवार संस्कृ्त में ही वार्तालाप करता है लगभग दो साल का बालक भी। इससे इनका देव भाषा संस्कृत के प्रति समर्पण परिलक्षित होता है।
चिट्ठाकार चर्चा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चिट्ठाकार चर्चा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बुधवार, 2 जून 2010
मिलिए संस्कृत बोलने वाले चिट्ठाकार परिवार से----चिट्ठाकार चर्चा----ललित शर्मा
विगत कई माह से चिट्ठाकार चर्चा पर चर्चा नहीं लिख पाया जिसका मुझे खेद है पता नहीं पिछली चर्चा के पश्चात क्या ग्रहण लगा। आज सोचा की इसे पुन: प्रारंभ किया जाए, जिससे नए चिट्ठाकारों का ब्लाग जगत से परिचय होना पुन: प्रारंभ हो। इसके तहत हम एक चिट्ठाकार एवं उसके चिट्ठे की चर्चा करते हैं। हमारे आज के यशस्वी चिट्ठाकार हैं आचार्य धनंजय शास्त्री तथा उनके चिट्ठे का नाम है संस्कृते किम् नास्ति। मैं ललित शर्मा आपको ले चलता हुँ आज की चिट्ठाकार चर्चा में आचार्य धनंजय शास्त्री से मिलवाने।
आचार्य धनंजय शास्त्री से मेरा परिचय लगभग 15 वर्ष पुराना है, जब वह गुरुकुल महाविद्यालय आमसेना उड़ीसा में अध्ययन एवं अध्यापन करते थे। मै भी उस वक्त गुरुकूल महाविद्यालय के ग्रंथालय से ज्ञान पिपासा शांत करने जाता था। गर्मी के महीने में एक सप्ताह घर से दूर रहकर स्वाध्याय करता था। तभी मेरी भेंट आचार्य धनंजय शास्त्री से हुयी थी। इन बातों को एक अरसा बीत गया। गुरुकूल में एक सुबह देखा कि एक ब्रह्मचारी कषाय वस्त्र धारण किए एक हाथ में पांच सात ग्रंथ पकड़े हुए चले आ रहे हैं। मैने इनके विषय में पूछा तो प्रद्युम्न शास्त्री ने बताया कि ये आचार्य धनंजय शास्त्री हैं तथा बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। संगीत विशारद भी हैं संगीत की शिक्षा भी देते है संस्कृत के साथ। सभी प्रकार वाद्य यंत्र वादन में भी पारंगत है। तब मेरी इनसे मिलने की जिज्ञासा हुयी। इन्होने मुझे अपने कमरे आमंत्रित किया। वहां पहुंच कर अचंम्भित रह गया कि महाविद्यालय के जैसा ग्रंथागार तो इनका कमरा है। संस्कृ्त के प्राचीन ग्रंथों से इनका कमरा भरा हुआ हैं उसमें जमीन पर एक चटाई बि्छाने बस की जगह थी जिस पर धनंजय शास्त्री विश्राम करते थे। बाकी पूरा कमरा ग्रंथों से भरा हुआ था। यह उनका नि्जि ग्रंथालय था।
मु्झे तो जैसे खजाना मिल गया था जब भी आवश्यक्ता होती इनके पास पहुंच जाता। मनवान्छित ग्रंथ मिल जाता स्वाध्याय हेतु। समया भाव के कारण वर्ष में एक दो मुलाकातें तो इनसे तय थी। एक बार गुरुकूल गया तो पता चला इन्होने वहां से स्थानांतरण ले लि्या है और खरियार रोड़ उड़ीसा में ही रहने लगे हैं। इनसे मिलने का लोभ नहीं छोड़ पाया। इनसे मिलने मैं पहुंच ही गया। बड़ी आत्मीयता से मुलाकात हुई। जब भी इनसे मिलता था तो यह लगता था कि किसी पिछले जन्म के साथी से मिल रहा हुं। जो स्वयं भी ज्ञान पिपासु है जिज्ञासु है मेरी तरह।
आज शास्त्री जी ब्लाग जगत में आए तो पुन: यादें ताजा हो उठी। इनके साथ भी वही समस्या थी जो एक नए ब्लागर के साथ होती है। हिन्दी लिखने की, लेकिन मुझे इनसे मिलने के लिए जाने का समय ही नहीं मिल पा रहा था। आज कल शास्त्री जी दुर्ग में रहते हैं। इन्होने एक दिन मुझे बताया कि वे नेट पर उपलब्ध हैं तो बड़ी खुशी हुयी। नहीं तो दो चार वर्षों से इनसे मुलाकात नहीं हुयी थी। अब नेट पर प्रतिदिन हो जाती है। अभी दिल्ली जाने के पूर्व मैने इनसे वादा किया था कि वापस आने पर आपसे मिलने जरुर आऊंगा। एक दिन मैने इन्हे पूछा था कि अल्पना जी मनोविज्ञान से संबंधित कोई शोध सामग्री आपके पास मिल जाएगी क्या? क्योंकि देश विदेश से संस्कृ्त के शोधार्थी इनके पास आते रहते हैं शोध कार्य से संबंधित अध्यन के लिए।
दिल्ली से आने के पश्चात मैं और अल्पना जी इनसे मिलने गए। एक पंथ दो काज, इन्हे भी ब्लाग संबंधित प्राथमिक जानकारी दे देगें तथा अल्पना जी भी अपनी शोध सामग्री देख लेंगी। भीषण गर्मी की दोपहरी हम इन तक पहुंचे तो वहां पर स्थानीय टीवी चैनल अभी तक के सतीश बौद्ध भी मौजुद थे। जो शास्त्री जी का साक्षात्कार लेने आए थे। शास्त्री जी का विवाह हो चुका है इन्होने माता पिता की आज्ञा का पालन किया। इनकी अर्धांगिनी आचार्यानी कुसुमांगी जी से पहली मुलाकात हुई। इनके विवाहोपरांत हमारी पहली मुलाकात थी। सबसे खास बात यह है कि इनका परिवार संस्कृ्त में ही वार्तालाप करता है लगभग दो साल का बालक भी। इससे इनका देव भाषा संस्कृत के प्रति समर्पण परिलक्षित होता है।हमारे पहुंचने पर भाभी जी ने भोजन की तैयारी कर रखी थी। धनंजय शास्त्री जब ब्रह्मचारी थे तो उन्हे हम भोजन की तैयारी करने के लिए नहीं कह सकते थे लेकिन गृहस्थ जीवन में आने के बाद तो हमारा अधिकार बनता है कि हम भोजन करें। हमारी वर्षों के बाद भेट से शास्त्री जी आनंदित थे हमने सभी ने भोजन किया तभी देखा कि शास्त्री जी ने मठा (छाछ) से हाथ धोना शुरु कर दि्या तभी अचानक ध्यान आने पर उन्होने हाथ धोने के लिए पानी लिया। तब मुझे अहसास हुआ कि पुराने साथी से मिलने की खु्शी क्या होती है? मनुष्य अपने को ही भूल जाता है। अभिभूत हो जाता है स्वयं का ही भान नहीं रहता,यह ऐसी खुशी है, अद्भुत आनंद है।
मैने ब्लाग लेखन के विषय में प्रारंभिक जानकारियाँ दी तथा उन्हे हिन्दी लिखने के लिए की बोर्ड का इस्तेमाल करना बताया। अब वे अभ्यास में लगे हैं देवनागरी लिखने के, अब हमें उनके द्वारा लिखी गयी प्रविष्टियाँ पढने मिलेगी। एक विद्वान का ब्लाग जगत से जुड़ना बड़े हर्ष की बात है जिसका लाभ सभी को प्राप्त होगा। मै पूर्व में भी बता चुका हुँ कि यह 36गढ का एकमात्र परिवार है जो दैनिक जीवन में वार्तालाप के लिए संस्कृत का ही उपयोग करता है। इसके पश्चात हम सबसे विदा ले के चल पड़े अपने घर की ओर...............
फ़िर मिलते हैं आपसे किसी नए ब्लागर के साथ, तब तक के लिए इजाजत दिजिए--राम राम
प्रस्तुतकर्ता आचार्य ललित मुनि पर 3:56 pm 23 टिप्पणियाँ
गुरुवार, 25 फ़रवरी 2010
डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक"---चिट्ठाकार चर्चा में--(ललित शर्मा)
कल ममता का रेल बजट आया और सारी समस्याओं का ठीकरा लालू के सर पर फोड़ा, मैनेजमेंट गुरु हो चुके लालू के मेनेजमेंट का सारा भंडा फोड़ कर रख दिया. जो हमने सोचा समझा था वही हुआ. आंकड़ों के खेल से लालू ने सबको चकित कर दिया था. लेकिन अब कलाई खुलने पर पता चला है कि झोल कहाँ पर था? ममता ने सब कुछ सामने ला दिया. नहीं लाती तो ये भांडा उनके सर पर फूटता. सबको अपना गला बचाने की पड़ी है और रेल बजट कुछ खास नहीं रहा. बंगाल और बिहार को ही प्रतिवर्षानुसार नवाजा गया. अन्य दुसरे प्रदेशों की अनदेखी की गई. खास कर छत्तीसगढ़ की. यहाँ का बिलासपुर जों भारत में रेलवे को सबसे ज्यादा मुनाफा देता है. रेलवे की आया का १२% बिलासपुर से ही मिलता है. लेकिन सुविधाओं के नाम कुछ भी नहीं. यहाँ के लोग अब अपनी अनदेखी बर्दास्त नहीं कर पा रहे हैं और आन्दोलन के मूड में हैं. अब मै ललित शर्मा ले चलता हूँ आपको आज की चिट्ठाकार चर्चा पर..............
आज की चिट्ठाकार चर्चा में शामिल हैं डॉ.रूपचंद शास्त्री. जिन्हें ब्लाग जगत के लगभग सभी चिट्ठाकार जानते हैं. आप स्वयं चिटठा-चर्चाकार हैं. बहुत उर्जा हैं इनमे. नित्य बिला नागा चिटठा चर्चा करते है. कभी-कभी तो दिन में दो चर्चाएँ भी हो जाती हैं. एक अकेले मिशनरी जैसे हिंदी की सेवा में लगे रहते है इनके कई चिट्ठे हैं जिनमे उच्चारण प्रमुख है.अन्य चिट्ठे इस प्रकार है--मयंक---शास्त्री "मयंक"---शब्दों का दंगल--चर्चा मंच--नन्हें सुमन--अमर भारती--अन्य चिट्ठो पर भी इनकी सेवाएं उपलब्ध है जैसे..चर्चा हिन्दी चिट्ठों की !!!-----नन्हा मन----पल्लवी--पिताजी--हिन्दी साहित्य मंच--तेताला--नुक्कड़---इत्यादि.................
अपने ब्लाग प्रोफाइल पर लिखते है..........
डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक
- लिंग: पुरुष
- उद्योग: शिक्षा
- स्थान: KHATIMA : Uttarakhand : भारत
मेरे बारे में
एम.ए.(हिन्दी-संस्कृत)। सदस्य - अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग,उत्तराखंड सरकार, सन् 2005 से 2008 तक। सन् 1996 से 2004 तक लगातार उच्चारण पत्रिका का सम्पादन। मेरे बारे में अधिक जानकारी निम्न लिंक पर भी उपलब्ध है- http://taau.taau.in/2009/06/blog-post_04.html प्रति वर्ष 4 फरवरी को मेरा जन्म-दिन आता है।उच्चारण की पहली पोस्ट
बुधवार, २१ जनवरी २००९

सुख का सूरज उगे गगन में, दु:ख का बादल छँट जाए।
हर्ष हिलोरें ले जीवन में, मन की कुंठा मिट जाए।
चरैवेति के मूल मंत्र को अपनाओ निज जीवन में -
झंझावातों के काँटे पगडंडी पर से हट जाएँ।
अद्यतन पोस्ट
होली आई, होली आई,
गुझिया मठरी बर्फी लाई,
पिस्ता बर्फी हरी-भरी है,

पीले, हरे गुलाल लाल हैं,
रंगों से सज गये थाल हैं.
कितने सुन्दर, कितने चंचल,
हाथों में होली की हलचल,
पीले, हरे गुलाल लाल हैं,
रंगों से सज गये थाल हैं.
कितने सुन्दर, कितने चंचल,
हाथों में होली की हलचल,
अब देता हूँ चर्चा को विराम-आपको ललित शर्मा का राम-राम
प्रस्तुतकर्ता आचार्य ललित मुनि पर 8:35 am 23 टिप्पणियाँ
लेबल: चिट्ठाकार चर्चा, डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक", ललित शर्मा
बुधवार, 24 फ़रवरी 2010
ओ छो्रे! क्या कहने तेरे-"फ़कीरा" चिट्ठाकार चर्चा मे (ललित शर्मा)
रेल चली भाई रेल चली--छुक-छुक रेल चली-देश मे विद्यार्थियों का सरोकार रेल से पड़ता है गांव से शहर पढने जाते हैं, बडे शहरों मे लोकल ट्रेन चलती है जिसमे सभी तरह के लोग सवारी करते है. दूर की यात्रा तो सबको करनी पड़ती है........लेकिन ट्रेन में सुविधाओं के नाम पर लुट खसोट मची रहती है....आज रेल मंत्री ममता बनर्जी बजट लेकर आ रही हैं...देखना है यात्री सुविधाओं के नाम पर वो क्या लेकर आती हैं अपने पिटारे में...किसके लिए कितनी सुविधा और किस प्रदेश को नई गाड़ियों की सेवा के उपहार से नवाजती हैं.........अब मै ललित शर्मा आपको ले चलता हूँ आज के चिट्ठाकार चर्चा पर................
चर्चा में शामिल हमारे आज के चिट्ठाकार हैं......यशवंत मेहता "फकीरा" .....इनकी प्रोफाइल पर तीन चिट्ठे दिख रहे हैं...फ़कीरा का कोना, युग क्रांति तथा YOUNG INDIAN SAY .इन चिट्ठों पर ये लिखते हैं. गीत गजल भी कहते हैं.लेकिन इनकी रचनाओं के शीर्षक कुछ अलग ही होते है..मसलन "बेशरम लाल भगंदर वाले बन्दर" इनके ब्लाग युग क्रांति पहलों पोस्ट बुधवार, ६ जनवरी २०१० की दिखाई पड़ती है. सामाजिक सरोकार के मुद्दों को अपने मंच से उठाते हैं. इनका खिलंदड़ा पन मन को भाता है. इनकी खाते में एक अर्ध टांकी रोहण भी उपलब्धियों के रूप में चढ़ा हुआ है. और भी बहुत सारी पोस्ट इन्होने लिखी है. हम कामना करते हैं कि निरंतर लेखन से ब्लाग जगत को समृद्ध करते रहे.........
अपनी प्रोफाइल पर लिखते हैं........................
यशवन्त मेहता "फ़कीरा"
मेरे बारे में
दिल वालो के शहर दिल्ली का रहने वाला हूँ. दिल्ली विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त करी हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय से बहुत प्रेम हैं. हरियाली से विशेष लगाव हैं. बारिश में जब हरा सोना खिलता हैं तो मन आनंदित हो जाता हैं. अनुभवी जनों और बुद्धिजीवियो का साथ अच्छा लगता हैं. चाय पीना ,बच्चन की मधुशाला को बार-बार पढना भी, बच्चों से बातें करना और उनके संग बच्चा बन जाना भाता हैं .गरीबों और मासूमों पर जब अत्याचार होता हैं तो बुरा लगता हैं.युग क्रांति से इनकी पहली पोस्ट
बुधवार, ६ जनवरी २०१०
मेरे हिंदी प्रेम की कहानी
यह पल मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं जब मैं हिंदी ब्लॉग जगत में कदम रख रहा हूँ। हिंदी हमेशा से दिल के करीब रही हैं परन्तु यह मेरा दुर्भाग्य हैं कि दसवी कक्षा के बाद हिंदी पढने का मौका ही नहीं मिला। स्नातक में गणित का साथ पकड़ लिया।
आज भी मुझे महाविद्यालय का प्रथम दिन याद हैं जब किसी ने मुझसे अपने विषय को हिंदी में बोलने को कहा। मैंने तत्काल ही उत्तर दिया --- स्नातक(वरिष्ट) गणित प्रथम वर्ष, वो पल ऐसा था जिसमे मुझे अपने हिंदी पढने पर गर्व हुआ । उसी पल मन में ठान ली कि स्नाकोतर करूँगा तो सिर्फ हिंदी में अन्यथा नहीं, परन्तु यह संकल्प तब समय के साथ दिल के किसी कोने में गुम हो गया और स्नाकोतर में भी गणित के दुसरे रूप का साथ पकड़ लिया।
बचपन में जनसत्ता के दर्शन होते थे। कोमल मन जनसत्ता को कहाँ से समझ पाता सो माताजी ने हमारे लिए चम्पक लगवा दी वो भी अंग्रेजी में। चम्पक को पढना और भार्गव के हिंदी-अंग्रेजी कोश के पन्ने पलटना बहुत अच्छा लगा क्यूंकि अंग्रेजी ज्ञान में बढ़ोतरी हो रही थी और नित नयी कहानिया भी पढने को मिल रही थी। हमारी अंग्रेजी तो अच्छी हो ही रही थी और हिंदी का एक नया संसार भी बन रहा था मन के भीतर अपने आप रचित हो रहा था
आज भी मुझे महाविद्यालय का प्रथम दिन याद हैं जब किसी ने मुझसे अपने विषय को हिंदी में बोलने को कहा। मैंने तत्काल ही उत्तर दिया --- स्नातक(वरिष्ट) गणित प्रथम वर्ष, वो पल ऐसा था जिसमे मुझे अपने हिंदी पढने पर गर्व हुआ । उसी पल मन में ठान ली कि स्नाकोतर करूँगा तो सिर्फ हिंदी में अन्यथा नहीं, परन्तु यह संकल्प तब समय के साथ दिल के किसी कोने में गुम हो गया और स्नाकोतर में भी गणित के दुसरे रूप का साथ पकड़ लिया।
बचपन में जनसत्ता के दर्शन होते थे। कोमल मन जनसत्ता को कहाँ से समझ पाता सो माताजी ने हमारे लिए चम्पक लगवा दी वो भी अंग्रेजी में। चम्पक को पढना और भार्गव के हिंदी-अंग्रेजी कोश के पन्ने पलटना बहुत अच्छा लगा क्यूंकि अंग्रेजी ज्ञान में बढ़ोतरी हो रही थी और नित नयी कहानिया भी पढने को मिल रही थी। हमारी अंग्रेजी तो अच्छी हो ही रही थी और हिंदी का एक नया संसार भी बन रहा था मन के भीतर अपने आप रचित हो रहा था
युग क्रांति से अद्यतन पोस्ट...
मंगलवार, २३ फरवरी २०१०
ताऊ उत्पाद उत्पात ख़तम कैप्सूल
ताऊ जी अपने उत्पाद के सफल प्रयोग कर रहे हैं और प्रयोगशाला बन गए हैं समीर लाल. मार्केटिंग करते हुए ताऊ जी असली बातें तो छुपा गए. बोले तो "ताऊ जी उत्पादों के उत्पात". हमने तो पकड़ लिए "ताऊ जी उत्पादों के उत्पात" और उसका इलाज भी ले आये हैं. अब आप बिना किसी भय के ताऊ उत्पादों का जम कर इस्तेमाल करें और ताऊ उत्पादों के उत्पात से जब परेशान हो जाये तो इलाज के लिए हमारा उत्पाद इस्तेमाल करें.हम पेश करते हैं अपने ताऊ उत्पाद उत्पात ख़तम कैप्सूल की सफलता की एक झलक.......
जैसा कि आप जानते हैं कि ताऊ ने अपने उत्पादों का प्रयोग समीर लाल जी पर किया और उनका प्रभाव भी समीर लाल जी पर दिखा. वो गोरे हो गए और पतले भी हो गए.
Thursday, October 29
YOUNG INDIAN SAY--- An Attempt
Young Indian Say is an attempt. It is an attempt to change. It is an attempt to bring revolution. It is an attempt to present thoughts of a common Indian youth.Wednesday, January 6
Jahapanah Tussi Great ho ---- Ye Post Kabool ho
3I was anticipated as most awaited film of 2009 by film critics and media. It has supported the theory by its record-breaking collections in just 10 days. Chetan Bhagat, Aamir Khan, Raju Hirani and Vidhu Vinod Chopra --- all of these persons are legend in their own league. Chetan accused VVC for lifting story from his novel “Five point someone” and not giving appropriate credit for the story. VVC shouted and then apologized for his nonsensical behavior with media. Aamir Khan also gave interviews defining Chetan’s protest as a cheap attempt to get publicity.3 Idiots and FPS have a common base which reveals the drawbacks of our education system. We always prefer a number game. “Viruses” sitting around us clap only when report card shows 90-90. They cannot appreciate when a child create a painting of his dreams. They cannot throw a party when a child wants to click photographs of butterflies.
फकीरा का कोना से..........
सोमवार, २२ फरवरी २०१०
तेरे हुस्न ने मोहब्बत को मेरे दिल का पता दिया -------- (फ़कीरा)
तेरे हुस्न ने मोहब्बत को मेरे दिल का पता दियामेरी उलझी जिन्दगी को तेरी उलफ़त ने सुलझा दिया
तेरी मोहब्बत के आफ़ताब ने हर सुबह को खिला दिया
मेरी दीवानगी के माहताब ने हर रात को शायराना बना दिया
रुख से नक़ाब की बेवफ़ाई ने मुझे तेरा दीदार करा दिया
ज़हे-नसीब कि कुदरत ने फिर इक कोहिनूर बना दिया
तेरी अदा ने शोले को शबनम बना दिया
इश्क में इमां-ओ-दीं गया , तूने "फ़कीरा" बना दिया
अब देते हैं चर्चा को विराम............आप सभी को ललित शर्मा का राम-राम
प्रस्तुतकर्ता आचार्य ललित मुनि पर 7:35 am 11 टिप्पणियाँ
शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2010
मिलिए श्याम कोरी”उदय” से—चिट्ठाकार चर्चा”(ललित शर्मा)
| छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया ये कहावत हमारे यहाँ चलती है. हमारा छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संपदाओं से भरा पूरा है. साथ ही साहित्यकारों और लेखकों की कोई कमी नहीं है. सहित्य जगत को उच्च कोटि के लेखक और साहित्यकार छत्तीसगढ़ की माटी ने दिये हैं.यहाँ चित्रोत्पला गंगा महानदी बहती है और माता कौशल्या का मायका होने के कारण दक्षिण कौशल प्रदेश के नाम से भी जाना जाता है. स्वतंत्रता संग्राम में यहाँ के वीरों ने अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है. मै ललित शर्मा आपको ले चलता हूँ आज की चिट्ठाकार चर्चा पर.................. |
| हमारी चर्चा में शामिल आज के चिट्ठाकार हैं श्याम कोरी उदय जी. ये लेखनी के धनी हैं. गजल शेर और कविताओं के साथ लेखों के माध्यम से अपनी बात कहते हैं.इनके ब्लाग का नाम कडुवा सच है. तथा छत्तीसगढ़ ब्लाग पर भी अपना सक्रीय योगदान देते हैं. |
इनकी ब्लाग प्रोफ़ाईल पर परिचय कुछ इस तरह है……… श्याम कोरी 'उदय' |
इनकी पहली पोस्ट Friday, May 16, 2008चांदी के सिक्केदोस्तो क्यों परेशान होते हो,क्यों हैरान होते हो, चांदी के चंद सिक्कों के लिए, ज़रा सोचो, चांदी के सिक्कों का करोगे क्या, क्या इन सिक्कों को आंखो पर रखने से नींद आ जाएगी, या फिर इनसे, रात की करवटें रुक जायेंगी, और तो और, क्या कोई बतायेगा, कि इन सिक्कों को देख कर, क्या ‘यमदूत’ डर कर लौट जायेंगे, या फिर, इन सिक्कों पर बैठ कर, तुम स्वर्ग चले जाओगे, या इन्हें जेब में रख कर, अजर-अमर हो जाओगे, |
इनकी अद्यतन पोस्ट अमीर किसान-गरीब किसानहमारा देश किसानों का देश है कुछ वर्ष पहले तक एक ही वर्ग के किसान होते थे जिन्हे लोग 'गरीब किसान' के रूप में जानते थे जो सिर्फ़ खेती कर और रात-दिन मेहनत कर अपना व परिवार का गुजारा करते थे लेकिन समय के साथ-साथ बदलाव आया और एक नया वर्ग भी दिखने लगा जिसे हम 'अमीर किसान' कह सकते हैं।... अरे भाई, ये 'अमीर किसान' कौन सी बला है जिसका नाम आज तक नहीं सुना .....और ये कहां से आ गया ... अब क्या बतायें, 'अमीर किसान' तो बस अमीर किसान है .... कुछ बडे-बडे धन्ना सेठों, नेताओं और अधिकारियों को कुछ जोड-तोड करने की सोची.... तो उन्होने दलालों के माध्यम से गांव-गांव मे गरीब-लाचार किसानो की जमीनें खरीदना शुरू कर दीं... और फ़िर जब जमीन खरीद ही लीं, तो किसान बनने से क्यों चूकें !!! ......... आखिर किसान बनने में बुराई ही क्या है........ फ़िर किसानी से आय मे 'इन्कमटैक्स' की छूट भी तो मिलती है साथ-ही-साथ ढेर सारी सरकारी सुविधायें भी तो है जिनका लाभ आज तक बेचारा 'गरीब किसान' नहीं उठा पाया । ........ अरे भाई, यहां तक तो ठीक है पर हम ये कैसे पहचानेंगे कि अमीर किसान का खेत कौनसा है और गरीब किसान का कौन सा ? ............ बहुत आसान है मेरे भाई, जिस खेत के चारों ओर सीमेंट के खंबे और फ़ैंसिंग तार लगे हों तो समझ लो वह ही अमीर किसान का खेत है, थोडा और पास जाकर देखोगे तो खेत में अन्दर घुसने के लिये बाकायदा लोहे का मजबूत गेट लगा मिलेगा, तनिक गौर से अन्दर नजर दौडाओगे तो एक शानदार चमचमाती चार चक्का गाडी भी खडी दिख जायेगी ...... तो बस समझ लो यही 'अमीर किसान' का खेत है । ........... अब अगर अमीर किसान और गरीब किसान में फ़र्क कुछ है, तो बस इतना ही है कि अमीर किसान के खेत की देखरेख साल भर होती है, और गरीब किसान के खेत में साल भर में एक बार "खेती" जरूर हो जाती है । |
| अब देता हुँ चर्चा को विराम-आपको ललित शर्मा का राम-राम |
प्रस्तुतकर्ता आचार्य ललित मुनि पर 6:22 pm 19 टिप्पणियाँ
लेबल: चिट्ठाकार चर्चा, श्याम कोरी”उदय
बुधवार, 20 जनवरी 2010
राहुल प्रताप सिंग राठौड़"चिट्ठाकार चर्चा "-में(ललित शर्मा)
आज बसंत पंचमी है और बसंत ॠतु के आगमन के साथ धरती का रंग-रुप भी परिवर्तित दिखाई देने लगता है। सरसों के पीले फ़ुल जब पुरी धरती को ढक लेते हैं तो धरती पीले वस्त्रों मे लिपटी नव वधु सी प्रतीत होती है। बसंत पर्व को मदनोत्सव के रुप मे भी मनाया जाता है, बसंत ॠतु मे समाई अनेक प्रकार की विशेषताओं ने इसे "ॠतुराज" का ताज पहनाया है। मै ललित शर्मा आप सभी को बसंत पंचमी पर्व की बधाई देता हुँ अब चलते हैं अपने काम यानी चिट्ठाकार चर्चा पर।
हमारी आज की चर्चा मे शामिल है खांटी युवा चिट्ठाकार राहुल प्रताप सिंह राठौड़, ये विद्यार्थी हैं और TechTOUCH टेक टच नामक हिंदी तकनीकि चिट्ठा चलाते है।अंतर जाल सम्बंधी तथा कम्प्युटर तकनीकि ज्ञान से परिचित कराते रहते है। चिट्ठाकारों के लिए तकनीकि ज्ञान भी अत्यावश्यक है। इसके आभाव मे हमें काफ़ी नुकसान उठाना पड़ता है। तकनीकि जानकार के चिट्ठों से मिली जानकारी से हम तकनीकि ज्ञान प्राप्त करके अपना ज्ञान बढा सकते हैं जिससे ईंटर नेट और कम्प्युटर पर काम करना आसान हो जाता है। इनके अन्य चिट्ठे है फन की बस्ती , इस चिट्ठे पर ये शुक्रवार 17 अक्तुबर 2008 से अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।जरा मेरी भी सुनिए इनका अन्य चिट्ठा है इसपर नवम्बर 2008 से उपस्थित है। ज्ञानांजलि नामक चिट्ठे पर 1 नवम्बर 2008 से उपस्थित हैं। 999 पर 30 सितम्बर 2009से उपस्थित है तथा यह चिट्ठा आंग्ल भाषा का है। चिट्ठाकार चर्चा मे हम इनका स्वागत करते हैं।
इन्होने अपने विषय मे ब्लाग प्रोफ़ाईल पर निम्न जानकारी उपलब्ध कराई है।
राहुल प्रताप सिंह राठौड़
- उम्र: 20
- लिंग: पुरुष
- खगोलीय राशि: मकर
- राशि वर्ष: साँप
- उद्योग: छात्र
- व्यवसाय: student
- स्थान: Kharsulia (Etah) : Uttar Pradesh : भारत
मेरे बारे में
मैं उत्तर प्रदेश के एटा जिले के खरसुलिया गाँव का रहने वाला हूँ ! फिलहाल दिल्ली से बीसीए कर रहा हूँ ! और आईटी से जुडी हुई जानकारी पढ़ना अच्छा लगता है ! ब्लोगिंग मेरा शौक है !
कुछ चिट्ठों से इनकी पहली पोस्ट के अंश पढिए
Sunday, April 19, 2009 TechTOUCH
दोस्तों कमाल की है माइक्रोसॉफ्ट की 'स्काईड्राइव' सुविधा ! इसके तहत आपको 25 जीबी मेमोरी स्टोर करने की सुविधा फ्री में मिल रही है ! अगर आपकी हार्ड डिस्क कम है, और आप ज्यादा से ज्यादा फाइल, मूवीज, स्टोर करने के शौकीन है ,तो आप इस सुविधा का लाभ जरूर उठाये ! कई और मायनों में भी यह काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है , जैसे :
१) आपको अपने डाटा को खोने का डर नहीं रहेगा, अगर कभी दुर्घटनावश आपका पीसी पूरा फॉर्मेट हो जाता है तो भी आपका 'स्काईड्राइव' वाला डाटा सुरिक्षत रहेगा |
२) ऑनलाइन स्ट्रोरेज सुविधा में 'स्काईड्राइव' अकेला नाम नहीं है, कई और भी है जैसे : एड्राइव, लायनड्राइव, मोजी, एक्सड्राइव आदि , पर जैसे की विश्वास की बात है तो माइक्रोसॉफ्ट सबसे आगे है | क्यूंकि पिछले दिनों में कई इसी प्रकार की सेवाए बंद भी हुई है |
जरा मेरी भी सुनिएदोस्तों आज में ब्लॉग के जरिये कुछ नया करने की कोशिश करनेजा रहा हूँ मैं अपने ब्लॉग के जरिये आपके लिए जनरल नोलेज की जानकारियों से भरपूर श्रंखला चलाने जा रहा हूँ जोकि मेरे अनुसार प्रतियोगी परीक्षायों की तैयारी कर रहे , हमारे दोस्तों के लिए कुछ हद तक तो मदद जरूर करेगा मैं अपनी क्षमता के अनुसार पूरी कोशिश करूंगा की ज्यादा से ज्यादा और लाभदायक जानकारी आपके लिए जुटा सकूं
आप सभी लोगो की भागीदारी से ही मेरा यह प्रयास सफल रहेगा आपको मेरे ब्लॉग में कमेन्ट के जरिये मेरी हौसलाअफजाई कर सकते है
ये श्रंखला मैं आप सभी के लिए कल से ला रहा हूँ .........
Nov 1, 2008
कल..... मायावती सरकार ने उप्र में कछा एक से अंग्रेजी की पढाई चालू करके, सरकारी स्कूलों में कुछ नई जान फूकने का काम जरूर किया है लेकिन उन्हें स्कूलों की जमीनी हालत भी देखने होंगे जैसे टीचरों की संख्या, टीचरों की उपस्थिति ,स्कूल के पास मौजूद रिसोर्सेस वैसे आप लोगों को पता ही होगा की सरकारी स्कूलों की हालत के बारे में जनता में क्या राय बन चुकी है पहले लोगों के अन्दर से ये भावना निकालने की जरूरत है कि सरकारी स्कूलों में तो बच्चे अच्छे नम्बर ला ही नही सकतेइसके मायावती ही नही केन्द्र सरकार को भी अच्छे टीचर जुटाने के लिए भर्ती प्रकिया को पारदर्शी बनाना पड़ेगा क्यों आपका क्या कहना है ..... प्लीज़ बताये
999 first post
Hi friends, Here i started a new blog name "999" .why 999? because today is 09.09.09.So i want to start an new blog for you. Here You can find Hindi songs free, Hindi Movies free, Hindi SMS,Shayari, Cricket scoreboard, E-books,Jokes,Software,Tips & Tricks,Hindi movies dialouges,Biography of Indian Celebraties,Wallpapers,screen saver and much more.These are fully free. "Everything free 4 u" is the tagline of my blog. So friends let us start fun & enjoy.
इनकी अद्यतन पोस्ट टेक टच पर
आपके नाम का मतलब क्या है ?? नहीं पता ? तो आईये जाने .....(वेब-साईट जो आपके नाम का अर्थ बताएगी )
एक पोस्ट में मैंने बताया था कि कैसे आप यह जान सके कि आपके जन्म-तिथि पर दुनिया में क्या घटित हो रहा था | अब यहाँ मैं एक ऐसी साईट जिसका नाम है बिहाइन्ड द नेम (BehindtheName), बताने जा रहा हूँ, जिससे कि आप अपने नाम का अर्थ जान सकते है | या फिर जब कोई नन्हा मेहमान आपके आँगन में आता है , कोई बढ़िया सा नाम ढूढने की जुगत में सभी लोग लग जाते है | पर आपकी ढूढने का तरीका कुछ अलग होना चाहिए न ?
मै राहुल प्रताप राठौड़ के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी पाठकों को पुन: बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए,
आज की चिटठाकार चर्चा को देता हुँ विराम-सभी को ललित शर्मा का राम-राम
प्रस्तुतकर्ता आचार्य ललित मुनि पर 9:07 am 7 टिप्पणियाँ
सोमवार, 18 जनवरी 2010
मिलिए चिट्ठाकार सूर्यकान्त गुप्ता जी से
मित्रों चिटठा परिवार में नित नए सदस्यों का आगमन हो रहा है. जब परिवार में कोई नया सदस्य जुड़ता है तो उसके विषय में जानने की अभिलाषा भी हमारे मन में होती है और उसे भी आशा होती है कि चिटठा परिवार से परिचय हो. कई दिनों से ये बात मेरे मन में थी कि चिटठा परिवार के नए सदस्य का हम ह्रदय से स्वागत करें. तथा उसके विषय में कुछ जाने. कई आज भी ऐसे कई चिट्ठाकार और चिट्ठे हैं जिनके विषय में हम बहुत कम जानते हैं. इसी कमी को पूरा करने के लिए के लिए चिटठाकार चर्चा नामक मंच का उदय हुआ है. हम मिलवायेंगे आपको प्रतिदिन एक चिट्ठाकार से. आशा है कि आपका प्यार और आशीर्वाद हमें मिलता रहेगा.
आज हम एक प्रतिभाशाली चिट्ठाकार से आपको मिलवाते हैं तथा उनके विषय में प्रारंभिक जानकारी देते हैं. ये हैं हमारे सूर्यकान्त गुप्ता जी को नया तो नहीं कहा जा सकता वे ब्लॉग जगत में जनवरी २००९ में आए थे लेकिन सक्रीय रूप से ब्लाग लेखन दो माह पूर्व ही प्रारंभ किया है. आप हंसमुख स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति हैं. अपने मन में उमड़ते-घुमड़ते विचारों को बिना किसी लगा लपेट के अपने ब्लाग "उमड़त-घुमड़त विचार" पर व्यक्त करते हैं. हिंदी और छत्तीसगढ़ी दोनों भाषाओँ में लिखते हैं. बड़ी सहजता से कम शब्दों में बिना किसी विद्वता का बघार दिये अपनी बात कहते हैं. इनका लेखन पाठकों का ध्यानाकर्षण करता है.इनका एक ब्लाग "दैनिक रेल यात्री का सफरनामा" भी है."उमड़त-घुमड़त विचार" पर आज इनकी पचासवीं पोस्ट है. हम इनको हार्दिक बधाई देते हैं.
सूर्यकान्त गुप्ता
मेरे बारे में
मै केंद्रीय उत्पाद एवं सेवा शुल्क विभाग में निरीक्षक के पद पर कार्यरत. ननिहाल में पढ़ा बढ़ा, माता शैशवावस्था में ही व पिता मेरी माध्यमिक शिक्षा के दौरान दिवंगत नानी, व दोनों मामियों के आंचल में पला, नानाजी व दोनों मामाजी के स्नेह में, उनकी छात्र छाया में पढ़ा बढ़ा और इस मुकाम तक पहुंचा.
सूर्यकांत गुप्ता जी की पहली पोस्ट
बुधवार, १४ जनवरी २००९
सूक्तियां जीवन में कितनी अनुकर्णीय
सूक्तियां जीवन में कितनी अनुकर्णीय
श्री राम चरित मानस गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित एक महाकाव्य जिसके माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जीवनी उनके पूर्वज से लेकर उनकी अगली पीढी का वर्णन इस महाकाव्य के सात कांडों/सोपानों में वर्णित कर आज के युग में उनके आदर्शों पर चलने की शिक्षा दी गई है, इस महाकाव्य में गोस्वामी तुलसीदासजी द्वारा मानव की महिमा का बखान इस तरह किया गया है;'बड़े भाग मानुष तन पावा' क्यों?मानव ही ऐसा प्राणी है जिसमे बुद्धि व विवेक दोनों होता है। बुद्धि तो इस जगत के सभी प्राणियों में है। यह अलग बात है की आज का मानव अपनी अनंत अभिलाषाओं की पूर्ति के चक्कर में अपना विवेक ग़लत रास्ते पर दौडाने लगा है। परिणाम तनाव उत्कंठा व अनेक व्याधियों को निमंत्रण। ऐसी स्थिति में हम क्षण भर ऐसा साहित्य ऐसी किताबें ऐसा शास्त्र पढ़ें जो पग पग में हमें जीवन जीने की कला से परिचित करावे। उनमे उद्धृत सूक्तियों को गांठ बाँध कर जतन लें और वक्त बेवक्त उन सूक्तियों को याद कर अपनी जीवन शैली में सुधार ले आयें तो कितना अच्छा होगा। इसी उद्देश्य के साथ कुछ सूक्तियों का उद्धरण यहाँ प्रस्तुत है।
१ हमेशा भाग्य के धागों को कौन देख सकता है? क्षण भर के लिए हितकारी अवसर आता है हम उसे खो देतेहैं।
२ सहानुभूति एक विश्वव्यापी भाषा है जिसे सभी प्राणी समझते हैं।
३ आलोचना रूपी वृक्ष फल और कीड़े दोनों को ही अलग कर देता है।
४ शत्रु केवल देह पर आघात करता है किंतु स्वजन ह्रदय पर।
५ प्रत्येक पत्थर कुछ बनना चाहता है औरवह अपने आपको प्रसन्नता से उन हाथों में सौंप देता है जिनमें छेनी हथौड़ी रहती है।
६ न अतीत के पीछे दौड़ो और न ही भविष्य की चिंता में पडो, क्योंकि अतीत है वह तो नष्ट हो गया है और भविष्य अभी आया नही है।
यह प्रयास आपको कैसा लगा बताएं. आपका स्नेह मेरा मार्गदर्शन करेगा।
प्रस्तुतकर्ता आचार्य ललित मुनि पर 12:29 pm 29 टिप्पणियाँ
लेबल: चिट्ठाकार चर्चा, सूर्यकांत गुप्ता
सदस्यता लें
संदेश (Atom)








